Tuesday, April 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:आठ मार्च तक चलेगा विशेष मिशन शक्ति अभियान, मातृ शक्ति का...

Balrampur News:आठ मार्च तक चलेगा विशेष मिशन शक्ति अभियान, मातृ शक्ति का होगा सम्मान

संवाददाता

बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति के तहत आगामी आठ मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जिला, तहसील व ब्लाक स्तर पर गोष्ठियों व जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर व जनपद स्तर पर जागरूकता कैम्प आयोजित करते हुए महिलाओं को आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग द्वारा आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला पट्टेदारों को पट्टा अखिलेख का वितरण, तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किए जाने, महिलाओं व बालिकाओ के नाम पर वृक्षारोपण, ग्राम सभा में हाई स्कूल इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब का नामकरण, वरासत अभियान के तहत महिलाओं को खतौनी की नकल का निःशुल्क वितरण, महिला लेखपाल व राजस्व कर्मियों को सम्मानित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार आज से ही 8 मार्च तक अन्य विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत कृषि विभाग द्वारा महिला कृषि गोष्ठियों का आयोजन तथा महिला कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत लर्निंग सेंटर पर महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा विकास खंड वार तीन महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रत्येक विद्यालयों में चौपाल का आयोजन, लिंग भेद, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज निरोधक कानून पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा दूरदर्शन, आकाशवाणी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी का चयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण विषयक गतिविधियों का ग्राम स्तर पर आयोजन किया जाएगा। नगर विकास विभाग द्वारा मलिन बस्तियों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर महिला वेंडरो को ऋण सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। वार्ड स्तर पर जागरूकता रैली व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कोरोना योद्धाओं विशेषकर महिला सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करते हुए सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला स्वावलंबन, सुरक्षा सम्मान, महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का ग्राम स्तर, तहसील स्तर व जिला स्तर पर बेहतर रूप से आयोजन करते हुए इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की फोटोग्राफ व वीडियो प्रतिदिन जिला प्रोबेशन अधिकारी को समस्त अधिकारी उपलब्ध कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर रिया केजरीवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी उतरौला नागेंद्र नाथ यादव, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार सदर शेख आलमगिर, तुलसीपुर कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीओ उतरौला राधारमण सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, उपायुक्त स्वयं सहायता समूह सुबेदार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द कुमार यादव, जिला गन्ना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डीआईओएस प्रतिनिधि, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल व नगर पंचायत ईओ, डूडा, भूलेख अधिकारी राजेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular