Balrampur: राणी सती के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

मशहूर कलाकारों ने गीतों और भजनों से समा बांधा, महिलाओं ने किया मंगल पाठ

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय पर भगवतीगंज के महाराजा अग्रसेन मंदिर अग्रवाल भवन में राणी सती के जन्मोत्सव पर मंगल पाठ उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 201 महिलाओं ने मंगल पाठ किया। कलाकारों ने राणी सती कथा कहते हुए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महिलाओं ने श्री राणी सती दादी के जन्म से लेकर शिक्षा-दीक्षा, शादी और वीरगाथा का वर्णन किया। उन्होंने विधि-विधान से हल्दी रस्म निभाई। इस दौरान मेंहदी ओ मेंहदी इतना बता दे कौन सा काम किया है जय दादी के गगनभेदी नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। मंगल पाठ में समाज की महिलाएं एक जैसी चुनरी और लाल साड़ी में भजनों का आनंद ले रही थीं। दिल्ली से आए हुए कथावाचक अजय तुलस्यान एवं हैदराबाद से आई कथा वाचिका प्रियंका गुप्ता के भजनों से उत्सवी माहौल बन गया।
रानी सती का दरबार रहा आकर्षण का केंद्र रानी सती का सजाया दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। बहुत ही अच्छे-अच्छे भजन दादी की महिमा का बखान करते हुए कथा सुनाई मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम गीतों संग महिलाओं के डांडिया नृत्य ने समा बाध दिया। मंगल पाठ के बाद रानी सती दादी के जन्म से लेकर विवाह तक की लीला का मंचन किया गया। कोलकाता से आए सोमू मून आटं ग्रुप कलाकारों द्वारा मशहूर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की पाठ समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सदर विधायक पल्टूराम, विशिष्ट अतिथि पूर्व सासंद दद्दन मिश्रा, बलरामपुर चीनी मिल के प्रबंधक निष्काम गुप्ता, जनरल मैनेजर राजीव अग्रवाल ने मां की आरती कर श्रद्धालुओं को उत्साहित किया। इस अवसर पर सौम्य अग्रवाल देवी कान्त अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुशील, हमीरवासिया, वीरेंद्र अग्रवाल, सौम्य अग्रवाल अंकुर अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, साकेत तुलस्यान संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सीता-राम तुलस्यान, शुभम बशल, रवि पोद्दवार, ताराचंद अग्रवाल, गनेश अग्रवाल, करन मौर्या, नंद कुवर त्रिपाठी और संगीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ममता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, गुड़िया गुप्ता, सुमन आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

error: Content is protected !!