Bahraich News : श्रम मंत्री ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ.प्र. श्री अनिल राजभर ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के साथ बहराइच नगर की मलिन बस्ती शिवनगर दसईपुरवा वार्ड नम्बर एक का निरीक्षण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मलिन बस्ती के निरीक्षण के दौरान मा. मंत्री श्री राजभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत श्रीमती नीलम, संगीता, उर्मिला, बीना, कोयली, मंजू, कृष्णा, सुशीला, पुष्पा, आशा देवी, नीलम पत्नी हनुमान प्रसाद, सुधा देवी, सुमित्रा देवी सहित अन्य लाभार्थियों के आवासों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। श्री राजभर ने लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें प्राप्त होने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में भी फीड बैक प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेष कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, पी.ओ. डूडा संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान सहित अन्य सम्बन्धित मौलूद रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!