Tuesday, May 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: धान क्रय के तैयारियों की DM ने की समीक्षा

Bahraich News: धान क्रय के तैयारियों की DM ने की समीक्षा

संवाददाता

बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल समर्थन योजना के अन्तर्गत विभिन्न क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने निर्देश दिया कि शासन के मानक के अनुसार धान क्रय केन्द्रों पर व्यवस्था तत्काल पूर्ण कराकर निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर 2020 से धान खरीद प्रारम्भ कर दी जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धान क्रय केन्द्रों की सूची तहसील को उपलब्ध करा दी जाय ताकि धान क्रय केन्द्रों का सत्यापन कराया जा सके। सभी धान क्रय केन्द्रों पर शासन के मानक के अनुसार चाक-चैबन्द व्यवस्था सुनिश्ति करायी जाय जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को समय से भुगतान के भी पुख्ता प्रबन्ध किये जाय। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारी स्वयं अपने क्रन्दों का निरीक्षण कर मानक के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित तिथि से धान खरीद शुरू करा दे। जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रो ंकी सूची प्राप्त करते हुए निर्धारित मानक के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित तिथि 15 अक्टॅूबर 2020 से धान खरीद की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 15 अक्टूबर 2020 से धान क्रय की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए जनपद को 01 लाख 25 हजार मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 103 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं जिसमें खाद्य विभाग 10, पीसीएफ 50, पीसीयू 24, यूपी एग्रो व यूपी एसएस 04-04 एनसीसीएफ 05 तथा कृषि उत्पादन मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम द्वारा 03-03 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। उन्होंने किसान बन्धुओं को धान विक्रय के लिए अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा सूरज पटेल आईएएस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी एस.एन. त्रिपाठी, पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती, मिहीपुरवा (मोतीपुर) जी.पी. त्रिपाठी, क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular