Thursday, August 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Bahraich News:डीएम ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। मूल समर्थन योजना अन्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में स्थापित क्रय केन्द्रों पर मानक के अनुसार की गयी व्यवस्थाओं एवं धान खरीद का जमीनी जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर में खाद्य एवं रसद विभाग तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित धान क्रेय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर क्रय केन्द्र पर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के समय विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम चाकूजोत के कृषक गुरूदास यादव के धान खरीद की कार्यवाही की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी देवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि इस धान क्रय केन्द्र से अब तक 21 किसानों से 800 कुंतल धान की खरीद की गयी है जिसका 18 अक्टूबर तक भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड महसी के ग्राम मुकेरिया के किसान महादेव के धान की खरीद की कार्यवाही की जा रही थी। केन्द्र प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अब तक 08 किसानों से 328 कुंतल धान की खरीद की गयी है जिसका 18 अक्टूबर तक भुगतान कराया गया है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुसार धान की खरीद की कार्यवाही की जाय। केन्द्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय। साथ ही कृषकों के उपज का समय से भुगतान की भी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर बहराइच सौरभ गंगवार आईएएस, तहसीलदार राज कुमार बैठा, डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह, मण्डी सचिव डी.पी. सिंह, केन्द्र प्रभारी व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular