Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich Capsule : दो मासूम बच्चों के साथ मां ने लगा ली...

Bahraich Capsule : दो मासूम बच्चों के साथ मां ने लगा ली फांसी

संवाददाता

बहराइच। जिले के बिशेश्वरगंज थाने के धनुही गांव में मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कमरा बंद कर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार, धनुही गांव निवासी शकील अहमद गांव के चौकीदार हैं। उनकी बहू खुशबुन्निशां (28) ने अपने पांच वर्षीय बेटे रिजवान व तीन वर्षीय बेटी आसिफा के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शकील को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे शकील ने खिड़की से देखा कि कमरे में दो बच्चों के साथ बहू का शव फंदे से लटक रहा है। शकील ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ पयागपुर राजीव सिसौदिया व थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश करने के बाद शव उतरवाए गए। सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पति बाहर कमाता है। मामले की जांच की जा रही है।

भूकम्प के झटके से कच्ची दीवाल ढ़ही

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात महापर्व मना रहे लोगों ने शुक्रवार रात लगभग 1ः12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। मौसम विभाग के अनुसार इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 आंकी गई। जनपद में शुक्रवार रात जगह-जगह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संध्या से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। रात में लगभग 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म मनाए जाने के बाद भजन कीर्तन की शुरुआत हुई। शुक्रवार रात लगभग 1ः12 बजे तीन सेकेंड के भीतर भूकंप के तीन बड़े झटके महसूस होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ घरों में सामान भी गिरा, तो सो रहे लोगों की नींद खुल गई । भूकंप के झटके नेपाल व चीन में भी महसूस होने की खबर है। नवाबगंज थाने के चौगोई बिलासपुर गांव में शुक्रवार रात सालिग राम व उनकी पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि वे दोनों घर में सो रहे थे। देर रात झटके से दम्पति की आंख खुली। उसी दौरान दूसरे छोर की कच्ची दीवार ढह गई। एक झटका और महसूस हुआ। जिस पर दम्पति भूचाल भूचाल का शोर मचाते हुए तत्काल अंदर बंधे गाय व भैंस को रस्सी खोल भगा दिए।

22 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

दरगाह थाने की पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 लाख आंकी गई है। सालारगंज पुलिस चौकी प्रभारी नितिन उपाध्याय, सिपाही सत्य नारायण, जय सिंह चौधरी, राहुल वाजपेयी शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर गश्त पर मंसूरगंज शीशे वाली मस्जिद की ओर से निकल रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी ली। उसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंसूरगंज निवासी जीशान के रूप में हुई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने से छज्जा टूटा

जरवल के धनसरी गांव में शुक्रवार की रात आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें एक मकान की आंशिक़ क्षति हुई है। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। थाना जरवल रोड के धनसरी गांव में शुक्रवार की रात बरसात के समय गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे छत का छज्जा टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि धनसरी बगिया मे करीब आठ बजे मुसलाधार बारिश के साथ राजू यादव के घर पर आकाशीय बिजली गिरी। लोग जाग रहे थे, अन्यथा बडी घटना हो सकती थी। राजू यादव,कंधई यादव, फूलमता, राकेश यादव सहित परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। परिवार के लोगों ने इस घटना को लेकर दहशत के साए में रात बिताई।

अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रामगांव थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम अप्राकृतिक दुराचार मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। रामगांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सिपाही दीपक यादव, ओमवीर ने शुक्रवार देर शाम मुकेरिया के मजरे गड़रियन पुरवा में दबिश दी। पुलिस ने जग मोहन पाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में इसकी लंबे समय से तलाश थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular