Ayodhya News : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संवाददाता

अयोध्या। जिले के मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जोहन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद फांसी लगाई।खबर पाकर पहुंची इलाकाई पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। अज्ञात कारण से विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आयी है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोहन गांव निवासी प्रदीप कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ममता आज्ञात कारण से अपने कमरे में चली गई और साड़ी के सहारे गले में फांसी का फंदा डालकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। खबर पाकर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। कमरे में लटके शव को बाहर निकाला गया। परिजनों का कहना है कि प्रदीप कुमार से लगभग दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं दे सके। हालांकि आसपास के लोग परिजनों से विवाद के बाद ही फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। मृतका के आठ माह का बच्चा कशिश है। घटना की सूचना पर कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुवा मनियारपुर से मायके वाले भी पहुंच गए हैं। मोतीगंज पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि आत्महत्या है यह फिर हत्या। तहरीर मिली है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!