Ayodhya News : राम मंदिर को दान में मिली करीब 34 किलो चांदी की ईंट

प्रादेशिक डेस्क

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है। श्रीराम रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यत्र महंत नृत्य गोपाल दास के बाद अब मंगलवार को राम मंदिर के लिए करीब पौने 34 किलो चांदी दान में मिली है। लखनऊ के इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर में प्रयोग के लिए 33.644 किलो ग्राम चांदी की ईंट दान की है। पूजा-पाठ के बाद दान की गई चांदी की ईंटों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र को स्वीकार दिया। इस अवसर पर इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने कहा कि इन ईंटों का प्रयोग मंदिर की नींव में किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के काफी छोटे-बड़े ज्वेलर्स ने भगवान श्रीराम के मंदिर को चांदी के अंश के रूप में ईंटों को दान किया है। इन सभी ईंटों को श्रीराम के मंदिर के निर्माण के दौरान नींव में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से रखवाया जाए। हम यह सभी चांदी की ईंट नींव के लिए दान कर रहे हैं।
अनुराग रस्तोगी तथा उनके साथियों की तरफ से दान की चांदी की ईंट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने स्वीकार की। इस उन्होंने कहा कि अनुराग जी कह रहे हैं कि इन सभी ईंटों का प्रयोग नींव में करें, लेकिन हम इनका प्रयोग किसी अच्छे स्थान पर करेंगे। रामादल ट्रस्ट ने मंगलवार को रामलला को 21 हजार का चेक समर्पित किया। रामादल ट्रस्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा तथा विहिप के राजेंद्र सिंह पंकज को चेक दान किया। रामादल ट्रस्ट यहां समय-समय पर आयोजित पर्व पर रामलला को नवीन वस्त्र भी भेंट करता है। रामादल ट्रस्ट मुख्य पुजारी रामलला आचार्य सतेंद्र दास को वस्त्र के साथ धर्म ध्वज भी भेंट करता है। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कलकिराम ने कहा कि रामलला के गर्भगृह में लगने वाली चौखट स्वर्ण पत्र से बने जो कि रामादल ट्रस्ट भेंट करेगा।

error: Content is protected !!