8 राज्यों में कोरोना के कुल 24,647 मरीज

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1173 नये मरीज मिले

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1173 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 24,647 हो गई है। जिसमें से 15,522 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 893 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 9037 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 57 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 859 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 18,667 है। जबकि, 12,174 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 757 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 6439 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 51 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 90 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2183 हो गई है। जबकि, 1538 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 63 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 629 मरीजों का इलाज चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 46 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1672 हो गई है, वहीं 1020 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 652 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 51 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 896 हो गई है। राज्य में 346 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 550 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 75 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 462 हो गई है। वहीं 153 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्ववस्थ हो गए हैं। 306 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 318 हो गई है। जिसमें से 46 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 270 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 05 दौरान नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 238 हो गई है। जबकि, 159 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुआ है। वहीं 79 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 45 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 211 हो गई है। वहीं 86 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 112 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

error: Content is protected !!