Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश65 नए डीएसपी बने उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा

65 नए डीएसपी बने उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा

– 85 प्रशिक्षु घुड़सवार सिपाही पास आउट होकर उप्र पुलिस में शामिल

– डिप्टी एसपी प्रतापगढ़ की सुचिता सिंह व घुड़सवार पुलिस के सत्यम सिंह सर्वांग सर्वोत्तम बने

मुरादाबाद(हि.स.)। डाॅ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में मंगलवार को पासिंग आउट परेड आयोजित की गई, जिसमें 65 नए डीएसपी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। प्रशिक्षु घुड़सवार सिपाही पास आउट होकर उप्र पुलिस में शामिल हो गए। दीक्षांत परेड की सलामी मुख्य अतिथि डीजी प्रशिक्षण डा. राजेंद्र पाल सिंह ने ली।

मंगलवार को डाक्टर भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में में डीएसपी व घुड़सवार सिपाहियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। पहली बार एक साथ 65 डीएसपी व 85 घुड़सवार सिपाही यूपी पुलिस को मिले हैं। डिप्टी एसपी की ट्रेनिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतापगढ़ की सुचिता सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम घोषित किया गया। राघवेंद्र सिंह निवासी धूमनगंज प्रयागराज आउटडोर टॉपर रहे। घुड़सवार पुलिस के सत्यम सिंह सर्वांग सर्वोत्तम रहे।

पुलिस अकादमी में बीते एक वर्ष तक प्रशिक्षणरत रहे 65 डीएसपी का प्रशिक्षण सत्र 14 जून को पूरा हुआ। वहीं 23 वर्षों बाद भारी संख्या में यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल होने जा रहे माउंटेड पुलिस के 85 घुड़सवारों का प्रशिक्षण सत्र 22 मई को ही पूरा हो गया था। डीएसपी व घुड़सवार पुलिस के जवानों की पासिंग आउट परेड एक साथ कराने की कवायद बीते मई माह से जारी थी।

दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाना था। शासन को पत्र भेजकर पुलिस अकादमी ने दीक्षांत परेड की प्रस्तावित तिथि 15 जून तय की थी। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद आगमन पर शासन से सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद दीक्षांत परेड की नई तिथि 14 जून घोषित करके तैयारी शुरू हो गई थी। डीएसपी व घुड़सवार सिपाहियों के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीजी प्रशिक्षण राजेंद्र पाल सिंह रहे। इस मौके पर डॉ. भीमराव पुलिस अकादमी के अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद शलभ माथुर आदि उपस्थित रहे।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular