Monday, August 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश48 घन्टे से बिना चारा पानी के चिटकैयन पुरवा पंचायत घर में...

48 घन्टे से बिना चारा पानी के चिटकैयन पुरवा पंचायत घर में बंद अन्ना गौवंश

– बीडीओ के आदेश पर के बावजूद नहीं पहुंचा भूसा, पुआल लदा बाहर टैक्टर ट्राली पर खड़ा

– किसानों की मांग पर अभी तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

औरैया (हि.स.)। जनपद के ब्लॉक भाग्य नगर के गांव पंचायत बिनपुरापुर के मजरा चिटकैयन पुरवा में पंचायत भवन में रविवार शाम से बंद लगभग एक सैकड़ा गौवंश बिना चारा पानी के परेशान है जिनको गांव के आस-पास खेतों तैयार फसल चरने से परेशान दर्जनों किसानों ने घेर कर भवन मे बंद कर दिया है और गेट पर ताला डाल कर चाॅबी अपने कब्जे मे ले ली है।

किसान गिरजेश कुमार, विष्णु सिह गौर, राजेंद्र सिंह, मोनू गौर,संजय सिह, उमेश गौर, पंकज सिंह, अनुराग सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान हेतराम पंचायत सचिव बृजेंद्र तिरपाठी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को पंचायत की खाली सार्वजनिक भूमि पर गौशाला बनाये जाने की कई बार मांग की। लेकिन उनकी माग पूरी नहीं हुई इस कारण हर सीजन में ये मवेशी उनकी फसल चर कर तबाह कर रहे है। जिनको बचाने के लिए वह बारिश व सर्द रात में जाग जागकर परेशान है। फिर भी अपनी रोजी रोटी नहीं बचा पा रहे इस लिए इनको घेर कर पंचायत घर मे बंद करना पड़ा, किसानों ने अपने खेतों का पुआल खाने के लिए प्रधान को निशुल्क दिया है। जिसकी व्यवस्था करने के लिए बीडीओ ने गांव के प्रधान व सचिव को निर्देश दिये है। किसान मौके पर ब्लाक, तहसील, जिला के वरिष्ठ आधिकारियों को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

बीडीओ भाग्यनगर सतीश पांडेय का कहना है कि बंद गौवंशों की उन्हें जानकारी है खाने के लिए प्रधान पंचायत सचिव को भूसा पहुंचाने के लिए कहा गया है। शीघ्र इन मवेशी को उमरी गौशाला भेजने का प्रयास किया जायेगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular