Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश30 अक्टूबर को गाजियाबाद पहुंचेगी शिवपाल यादव की रथ यात्रा

30 अक्टूबर को गाजियाबाद पहुंचेगी शिवपाल यादव की रथ यात्रा

-नूरहसन बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष

गाज़ियाबाद(हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की रथ यात्रा गाजियाबाद में 30 अक्टूबर को पहुंचेगी। गाजियाबाद पहुंचने पर रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं पार्टी ने नूरहसन को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नाहर सिंह यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिवपाल की रथ यात्रा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई है। गाजियाबाद में उनकी रथयात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

श्री यादव ने इस मौके पर नूर हसन को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की।पिछले दिनों पप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, तभी से यह पद रिक्त चल रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular