Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मसूरी पुलिस ने रविवार को बाइक सवार 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त थाना वेब सिटी से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था।

सहायक पुलिस आयुक्त निमिष पाटील ने बताया कि स्वाॅट टीम ग्रामीण एवं थाना मसूरी पुलिस की डासना जेल से नाहल की तरफ जाने वाले रास्ते से सड़क के पास वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध अवस्था में एक युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। युवक रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा, जिसे दौड़ कर पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा । पुलिस ने दबोच लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम बुलंदशहर के पीरजादा खुर्जा निवासी फैजान बताया है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में करीब 12 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं ।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular