21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?

सुधांशु द्विवेदी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। अब तो दुनिया भर के लोग योग की तरफ उम्मीद से देखने लगे हैं। योग करना हर दिन की जरूरत है। लेकिन इस दिन ऐसा क्या खास है कि इसी दिन को ’इंटरनेशनल योगा डे’ के रूप में चुना गया। दरअसल 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में तय करने के पीछे एक बड़ा कारण था। वह यह कि 21 जून वर्ष का सबसे ’लंबा दिन’ होता है। यह मनुष्य के दीर्घ जीवन को दर्शाता है। ध्यान देने वाली बात है कि 21 जून के दिन सूरज जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है। अतः इस दिन सूर्य का तेज धरती पर सबसे प्रभावी होता है। इसके पीछे एक और कारण यह भी हैं कि ’शिव’ ने योग का पहला प्रसार करने के लिए अपने ’सात शिष्यों’ को ’ग्रीष्म संक्राति’ के बाद आने वाली पहली ’पूर्णिमा’ के दिन योग की दीक्षा देकर दिया था। इसे शिव के ’अवतरण दिवस’ और दक्षिणायन के नाम से भी जाना जाता है। 21 जून उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी है। संपूर्ण विश्व के लोग अच्छी सेहत प्राप्त करने के लिए योग की ओर मुड़ष और नियमित योग करके खुद और निरोगी और स्वस्थ रखें। साथ ही जो लोग मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए योग सबसे सरल रास्ता है। योग सभी मनुष्य को आपस में जोड़कर परस्पर प्रेम और सद्भाव की भावना का विकास करता है। यह धर्म, जाति, संप्रदाय और देश से ऊपर मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है। इसलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसलिए आप सभी इस दिन जरूर योगाभ्यास करके अपने जीवन को निरोगी बनायें।

यह भी पढ़ें : होटल, मोटेल और रेस्टोरेंट में क्या अंतर है?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!