Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 जून के बाद होगी हल्की बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

15 जून के बाद होगी हल्की बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

– इस बीच तापमान में जारी रहेगा उतार चढ़ाव

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हवाओं से बराबर मरुस्थलीय हवाएं मैदानी क्षेत्रों को गरम कर रही हैं। इन हवाओं के चलने तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास चल रहा है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून के बाद हल्की बारिश होगी जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा महाराष्ट्र तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से अरब सागर के मध्य भाग तक औसत समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी के बीच फैली हुई है।

कानपुर में अधिकतम तापमान 44.6 और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 36 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 12 प्रतिशत रही। हवा की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 7.6 किमी प्रति घंटा रहीं। बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। लू, उमस और गर्मी बने रहने के आसार हैं किंतु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। 15 जून के बाद हवाओं की गति तेज होगी, आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular