Saturday, September 19, 2026
Homeराष्ट्रीय​भारत के लिए 'लाइफलाइन' बने वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर्स

​भारत के लिए ‘लाइफलाइन’ बने वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर्स

वायुसेना का राहत अभियान ​हुआ तेज​, देश से लेकर विदेश तक एयरक्राफ्ट्स आसमान में
– खाली ऑक्सीजन कंटेनर लाने ​​के लिए ​लगातार ​उड़ान भर हैं वायुसेना के परिवहन विमान

सुनीत निगम

 नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय वा​​युसेना​​ के परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर्स इन दिनों भारत की जीवन रेखा बन गए हैं। यह ‘स्काई लॉर्ड्स’ दुनिया भर से खाली ऑक्सीजन टैंकरों को लाने और भारत के प्लांट्स में पहुंचाने के लिए शटल सेवा पर हैं क्योंकि भारत सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहा है​​।​ भारतीय वायु सेना ने राहत पहुंचाने में अपने प्रयास जारी रखते हुए मोर्चा संभाल रखा है​​।​​​ देश से लेकर विदेश तक वायुसेना के एयरक्राफ्ट्स खाली ऑक्सीजन कंटेनर लाने के लिए उड़ान भर रहे हैं​​।​​​​भारतीय वायुसेना ने पूरे देश में ऑक्सीजन कनेक्शन स्थापित करने के लिए खाली कंटेनरों को ‘एयरलिफ्ट’ करने का अभियान तेज कर दिया है। भारतीय वायुसेना के सी -17 विमान ने 25 अप्रैल की दोपहर में 3:30 बजे ग्वालियर एयरफोर्स बेस से रांची के लिए 15 हजार लीटर क्षमता के 2 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकरों को एयरलिफ्ट किया​​। ​दो कंटनेर ग्वालियर से रांची वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एयरलिफ्ट किए थे​​।​ शनिवार को ही भारतीय वायु सेना का एक सी-17 विमान हिंडन एयर बेस से सुबह 08:00 बजे पुणे एयर बेस के लिए रवाना हुआ और 02 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर ट्रकों को जामनगर एयर बेस के लिए पहुंचा​​।​ वहां से सी-17 विमान पुणे से जामनगर पहुंचा जिसमें 2 और खाली कंटेनर हैं​​।​ इससे पहले एक अन्य सी-17 विमान ने शनिवार को दो खाली कंटेनर जोधपुर से जामनगर पहुंचाए थे​​।​​​ ​​ 

वायुसेना का सी-17 परिवहन विमान 26 अप्रैल को 7 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट करने के लिए दुबई में उतरा। लोडिंग के बाद 06 ऑक्सीजन कंटेनर शाम 5:30 बजे पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयर बेस पर पहुंचाए​​। ​रक्षा सचिव डॉ​. अजय कुमार ने दुबई एयरपोर्ट पर सी-17 ग्लोबमास्टर का वीडियो ट्वीट ​करते हुए लिखा, “वायुसेना जब तक चैन से नहीं बैठेगी जब​ ​तक देश की जरूरतें पूरी नहीं होती​​।​” वायुसेना की दुबई से ऑक्सीजन कंटनेर लाने के लिए विदेश से दूसरी उड़ान थी​​।​ इससे पहले शनिवार को भी एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 04 उच्च क्षमता के क्रायोजैनिक ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर सिंगापुर से पानागढ़ आया था​​।​ ​
अडानी ग्रुप ने भी दुबई और वायुसेना का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमने दुबई से तरल ऑक्सीजन का परिवहन करने के लिए उपयोग के लिए तैयार 12 क्रायोजेनिक टैंक हासिल किए हैं। भारतीय वायु सेना ने इनमें से 6 टैंक भारत में स्थानांतरित कर दिए हैं। इसके अलावा पुणे, इंदौर और भोपाल से जामनगर, बड़ौदा से रांची और हिंडन से पानागढ़ तक क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों की आपूर्ति की है। बैंकॉक से पानागढ़ एयर बेस तक कंटेनरों का एक और सेट लाया गया ​है​।

RELATED ARTICLES

Most Popular