Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोलिका दहन का मुहूर्त सात मार्च को व होली आठ को

होलिका दहन का मुहूर्त सात मार्च को व होली आठ को

प्रयागराज(हि.स.)। हिन्दू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। ये रंगों का ही पर्व नहीं है, इसका अपना एक विशेष धार्मिक महत्व भी है। पौराणिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। इसके दूसरे दिन होली का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा और होली 8-9 मार्च को मनाई जाएगी।

-होलिका दहन 2023 मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 07 मार्च की शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक है। इस दिन होलिका दहन का कुल समय 02 घंटे 27 मिनट तक है। होलिका दहन के दिन 07 मार्च को भद्रा सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक है। ऐसे में प्रदोष काल में होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा।

प्रयागराज में होली त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है रंगो और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। लोग अपने पसंद के रंग और पिचकारी खरीद रहे हैं। बाजार में शक्तिमान, दमकल, स्पाइडर-मैन, टैंक, मिकी माउस, डोरेमोन, टॉम एंड जेरी, भूत प्रेत, जानी दुश्मन, खूंखार भेड़िया आदि रंग जमाने के लिए आ गए हैं। इसके साथ ही रंगों का पर्व होली बड़े धूमधाम एवं परम्परागत ढंग से मनाया जाता है। ऐतिहासिक लोकनाथ चौराहे पर हजारों की संख्या में होलियारे डीजे की धुन एवं पानी के फौव्वारों के बीच एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ते हुए जमकर मस्ती करते हैं। इसके साथ ही दारागंज के धकाधक चौराहे पर भी जमकर मस्ती होती है। जिसके लिए बच्चा भैया तैयारी में जुटे हुए हैं।

-इस बार चलेगा रेला रामबाग मैदान में लगेगा ठहाका का मेला

शगुन के मो. अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रयागराज में 4 मार्च को रामबाग के रामलीला मैदान में पत्थरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा आनंद सिंह की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के प्रसिद्ध हास्य कवि प्रयागराज में पधार रहे हैं। लोगों को फागुनी रंग में रंगने के लिए हास्य कवि सम्मेलन के कैप्टन एहसान कुरेशी होंगे इनके अलावा कई दर्जन कवि हसाएंगे ही नहीं बल्कि ठहाका लगाने के लिए मजबूर कर देंगे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular