Thursday, May 28, 2026
Homeमनोरंजनहॉरर -कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट

हॉरर -कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी हॉरर -कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट सामने आई है और यह अपडेट फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ा है। दरअसल, इस फिल्म को मेकर्स पिछले साल ही रिलीज करना चाहते थे, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी के कारण मेकर्स इस फिल्म को समय से रिलीज नहीं कर सके। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है और इसकी रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स कल यानी मंगलवार को करेंगे। इसकी जानकारी खुद कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

‘फोन भूत’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक्शन का भी तड़का होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी एक ऐसी दुकान की होगी, जहां भूतों से जुड़ी हर समस्या को रोका जाता है। फिल्म में सिद्धांत और ईशान दोनों भूत पकड़ने वाले का किरदार निभाएंगे इस फिल्म से तीनों मुख्य कलाकार पहली बार एक -दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे । फिल्म की कहानी रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने लिखी है और यह फिल्म अब जल्द ही रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular