Sunday, October 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहुक्का बार दुष्कर्म मामला : पुलिस ने छह आरोपितों पर की गैंगस्टर...

हुक्का बार दुष्कर्म मामला : पुलिस ने छह आरोपितों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई

कानपुर(हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुक्का बार में युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें हुक्का बार का संचालक भी शामिल है।

एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए यह बताया कि विगत दिनों बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में डॉक्टर दंपती की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में मुख्य आरोपित अजय ठाकुर फरार है। पुलिस ने अजय सहित छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें हुक्का बार का संचालक शोभित पाल, साथी विनय ठाकुर, अमन सेंगर, विपिन टेडी और मोनू का नाम शामिल है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular