Saturday, September 12, 2026
Homeमनोरंजन हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का ऐलान

 हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड में म्यूजिशियन और सिंगर के तौर पर दर्शकों का दिल जीत चुके हिमेश रेशमिया एक बार फिर से बतौर अभिनेता बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ की रिलीज के लगभग दो साल बाद हिमेश रेशमिया की नई फिल्म का ऐलान गुरुवार को गया है। इस फिल्म का टाइटल ‘बैडस रविकुमार’ होगा। गुरुवार को इस फिल्म के ऐलान के साथ ही इसका टीजर भी सामने आ गया है।

फिल्म का यह टीजर एक्शन से भरपूर है। टीजर में शोले फिल्म के डॉयलाग गब्बर आ जाएगा की तरह ही हिमेश की आवाज में डायलॉग सुनाई देता है कि 50 कोस दूर जब कोई अपनी हरामीगिरी दिखाता है तो उसके अंटर पंटर बोलते हैं सुधर जा नहीं तो रविकुमार आ जाएगा।

हिमेश रेशमिया की यह फिल्म हिमेश रेशमिया बनाम 10 खलनायक होगी। यह फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है, आज के एक्शन लवर्स के लिए है… लीडिंग लेडी, डायरेक्टर और 10 विलेन को अभी सस्पेंस में रखा गया है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। फिल्म का पहला गाना बटरफ्लाई तितलियाँ और ट्रेलर जल्द ही आउट होगा। फिल्म को हिमेश रेशमिया मेलोडीज ने प्रोड्यूस किया है और म्यूजिक और स्टोरी भी हिमेश रेशमिया की है। यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular