Tuesday, August 11, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का...

हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का निधन

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार तड़के निधन हो गया। कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में आखिरी सांस ली। इस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने इसकी जानकारी दी। 

कोरोना से ठीक होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीतय फिर से बिगड़ गई और उन्हें आईजीएमसी में कुछ दिनों पहले ही भर्ती कराया गया था। वह बीते दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

12 अप्रैल को 11 जून को वह दो बार कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत अक्सर खराब रहने लगी। वह नौ बार विधायक और पांच बार सांसद भी रह चुके हैं। वीरभद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और पुत्री अपराजिता सिंह हैं।   

RELATED ARTICLES

Most Popular