हिंदी भाषा मे ‘ञ’ अक्षर का प्रयोग कहाँ पर होता है?

नालेज डेस्क

हिंदी भाषा मे ‘ञ’ शब्द का प्रयोग कहाँ पर होता है? सबसे पहले तो ‘ञ’ एक शब्द नहीं है। यह देवनागरी वर्णमाला का व्यंजन है। इसे अक्षर कहा जा सकता है परंतु अपने आप में पूर्ण सार्थक न होने के कारण इसे शब्द नहीं कहा जा सकता। ‘ञ’ देवनागरी वर्णमाला में च वर्ग का पाँचवा व्यंजन है। च, छ, ज, झ के बाद इसका स्थान है। यह मूलतः तालव्य और अनुनासिक व्यंजन है। हिंदी में इससे किसी शब्द का आरंभ या अंत नहीं होता। परंतु शब्दों के बीच में इसके प्रयोग के अनेक उदाहरण हैं। इसका प्रयोग अधिकतर चवर्ग के व्यंजनों के साथ ही होता है, यद्यपि कुछ अपवाद भी है। कुछ उदाहरण नीचे दिया जा रहा है :
चंचल – चञ्चल
रंजन – रञ्जन,
संझा – सञ्झा

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!