Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहार्डवेयर व्यापारी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

हार्डवेयर व्यापारी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर(हि.स.)। जनपद के थाना खुर्जानगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक हार्डवेयर कारोबारी का शनिवार को अपहरण कर लिया गया। वे रोजाना की तरह आज सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे।

व्यापारी के अपहरण की सूचना पाकर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ मंडल प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार संग पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध परिवार से बाचतीत की। स्थानीय पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

एसएसपी ने बताया कि खुर्जा नगर इलाके में रहने वाले 67 वर्षीय राजकुमार हार्डवेयर और टाइल्स के बड़े व्यापारी हैं। पुलिस को सूचना मिली कि रोजाना की तरह व्यापारी स्कूटी से टहलने के लिए निकले थे। एनआरईसी कॉलेज के पास ही बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण कर लिया है। स्कूटी घटनास्थल पर ही पड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि कार सवार अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर आसपास के क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी के अपहरण को लेकर जिले की सीमाओं पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। आसपास के जिलों की भी पुलिस से मदद ली जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular