Sunday, May 10, 2026
Homeमनोरंजनहमेशा महशूर रही आरके स्टूडियो की होली

हमेशा महशूर रही आरके स्टूडियो की होली

आरके स्टूडियो की होली अपने दौर में बेहद चर्चित थी। जिस जमाने में राज कपूर साहब जीवित थे, वे हर साल होली का बड़ा सेलिब्रेशन करते थे। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, जीतेंद्र, प्रेम चोपड़ा, शंकर जयकिशन, कथक डांसर्स जरूर रहते थे। इस होली पार्टी की खासियत रहती थी कि राज कपूर अपने अंदाज में इस पार्टी का आयोजन करते थे। वे जम कर रंग खेलते थे। न सिर्फ राज कपूर, बल्कि उनके भाई शशि कपूर और शम्मी कपूर भी इसका खूब आनंद लेते थे।

अब नहीं होती होली पार्टी

किसी दौर में अमिताभ बच्चन के घर पर भी होली की बड़ी पार्टी रखी जाती थी, लेकिन जिस वर्ष उनकी माताजी तेजी बच्चन बीमार पड़ीं, उस वर्ष से अमिताभ बच्चन ने होली की पार्टी का आयोजन बंद कर दिया। शाहरुख और गौरी खान भी अपने घर पर होली की पार्टी का आयोजन करते थे। सुभाष घई भी अपने मुंबई के मड स्थित बंगले में होली का बड़ा आयोजन करते थे, जहां इंडस्ट्री के सभी बड़े घराने के लोग आया करते थे। लेकिन अब उन्होंने भी आयोजन बंद कर दिया है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular