Saturday, May 9, 2026
Homeव्यापार मेटा ने फिर बनाई हजारों और कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना

 मेटा ने फिर बनाई हजारों और कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना

– मेटा ने पिछले साल पहले दौर में 11 हजार कर्मचारियों को निकाला था कंपनी से

नई दिल्ली(हि.स.)। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंटल कंपनी मेटा अगले दौर की छंटनी करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा इस हफ्ते की शुरुआत में हजारों कर्मचारियों को निकाल देगा।

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के निदेशकों और उपाध्यक्षों से उन कर्मचारियों की लिस्ट बनाने को कहा गया है, जिन्हें छंटनी के इस दौर में जाने दिया जा सकता है। मेटा ने पिछले साल छंटनी के पहले दौर में 11 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया था, जो पूरी वर्कफोर्स का 13 फीसदी था। कंपनी ने अपने 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी।

पिछले साल बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकालने का ऐलान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने किया था। जुकरबर्ग ने इसकी वजह गलत फैसलों से रेवेन्यू में आई गिरावट को बताया था। सितंबर, 2022 के अंत तक मेटा में करीब 87,314 कर्मचारी थे।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular