हमीरपुर ( हि. स.)। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में शुरू हुई ।बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, महासचिव त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वा भी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने भाग लिया।
विशाल/सुनील
