Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेपी नड्डा 10 जून को करेंगे भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का...

जेपी नड्डा 10 जून को करेंगे भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ, 06 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जून को पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भाजपा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

युधिष्ठिर सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इसके साथ ही गोरखपुर क्षेत्र के अन्य आठ जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। नड्डा इस दौरान गोरखपुर में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर नड्डा के इस दौरे को हत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular