Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर:रिवाल्वर लेकर बार बालाओं के संग डांस करने में प्रधानाध्यापक सस्पेंड

हमीरपुर:रिवाल्वर लेकर बार बालाओं के संग डांस करने में प्रधानाध्यापक सस्पेंड


-प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष ने ये कृत्य कर शिक्षा विभाग की धूमिल की छवि

हमीरपुर(हि.स.)। बार बालाओं के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर डांस करने में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को निलम्बित कर दिया गया है।
जरिया थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर तैनात प्रेम प्रताप सिंह यादव का दो दिन पहले बार बालाओं के साथ डांस करने और लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। प्रधानाध्यापक प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष भी है। बताया जाता है कि पचखुरा गांव निवासी भरत यादव ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर नाच गाने का कार्यक्रम में रखा था। कार्यक्रम में बार बालायें आयी थी। सरकारी विद्यालय का प्रधानाध्यापक भी कार्यक्रम में शरीक हुये थे।
 बार बालाओं को डांस करते देख ये प्रधानाध्यापक भी उनके साथ ठुमके लगाये। इतना ही नहीं लाइसेंसी रिवाल्वर से भी जमकर फायरिंग की जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोग सहम गये। जिस समय प्रधानाध्यापक बार बालाओं के साथ डांस कर रिवाल्वर से फायङ्क्षरग कर रहा था तभी किसी ने उनका वीडियो बनाकर अगले दिन सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इस मामले का संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश किये थे। राठ और सरीला के खंड शिक्षाधिकारी ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की।
 बीएसए सतीश कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रधानाध्यापक ने सार्वजनिक स्थान पर ये कृत्य कर शिक्षक की गरिमा को छिन्न भिन्न किया है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग की छवि भी समाज में धूमिल हुयी है। बताया कि निलम्बन की कार्रवाई कर उन्हें ब्लाक संसाधन केन्द्र राठ से सम्बद्ध किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular