Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा : धंधा चौपट होने पर दोस्तों ने ही की थी व्यापारी...

आगरा : धंधा चौपट होने पर दोस्तों ने ही की थी व्यापारी की हत्या, दो गिरफ्तार

 रविवार को पंचगाई खेड़ा में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

आगरा (हि.स.)। थाना ताजगंज क्षेत्र के पंचगाई खेड़ा में बीते रविवार को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुधवार को मृतक पवन के दो हत्यारोपितों को रमाडा होटल के समीप गिरफ्तार कर लिया। दोनों हत्यारोपी पवन के साथी ही हैं, जिन्होंने पवन का कर्जदार व अपना धंधा ठप हो जाने के कारण उसकी हत्या की। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना ताजगंज क्षेत्र पंचगाई खेड़ा गांव के खेत में बीते सोमवार को एक अधजला शव मिला था, जिसकी पहचान पवन उर्फ छोटू पुत्र इंद्रजीत निवासी गुम्मट, थाना सदर के रूप में हुई थी। छानबीन में दो नाम प्रकाश में आए। एक अमन पुत्र महेश चंद्र निवासी पिछली मंडी घटिया थाना कोतवाली और दूसरा अरुण कुमार पुत्र नथोरी राम निवासी बिसौरी भांड, थाना डॉकी था। ये दोनों पवन के साथ बिजली घर चौराहे पर जूते की दुकान लगाते थे। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि पवन और हमारा जूते का फड़ बिजली घर चौराहे पर एक साथ लगता था। लेकिन पवन का धंधा अच्छा होता था और हमारा का कम। फड़ को आगे लगाने को लेकर एक दो बार आपस में कहासुनी भी हो चुकी है। अरुण की दुकान बिल्कुल ठफ हो गई तो उसने पवन सिंह से कुछ पैसे उधार ले लिए थे। पवन उन पैसों को अरुण से सार्वजनिक रूप से भी मांग लिया करता था, जिससे अरुण को अपमान महसूस होने लगा। इसी को लेकर अरुण और अमन ने बीते रविवार पवन को मारने की योजना बनाई। वह दोनों पवन को साथ लेकर शराब पीने चले गये। इस दौरान पत्ती से पवन की गर्दन काट दी और उसकी हत्या हो गई। उसकी पहचान ना हो इसके लिए वह उसे पंचगई खेड़ा में झाड़ियों के बीच एक खेत में डाला आए और प्लास्टिक के बोरों से उसमें आग लगा दी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular