हमने तिलक लगाकर भेजा था और उन्होंने खून से सनी लाशें : भानु प्रताप सिंह वर्मा

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जगह-जगह आयोजित हुई प्रदर्शनी

झांसी(हि. स.)। हमने तो अपने लोगों को तिलक लगाकर विदा किया था और वहां से उन्हें खून से सनी लाशों में तब्दील कर भेजा गया। उन तस्वीरों को आज माजी याद करके सिहरन होने लगते हैं। इसीलिए विभिन्न देशों में दुर्दशा का शिकार हो रहे अपने लोगों को वापस अपने वतन लाने के लिए भाजपा ने सीएए कानून लाने का मन बनाया है,लेकिन हमारे देश के ही कुछ लोगों इससे कष्ट होता है। यह विचार शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

लघु एवं सूक्ष्म उद्यम मंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को ये याद रखना चाहिए कि देश की स्वतंत्रता हमें खैरात में नहीं मिली है। आज पाकिस्तान में बहुत कम संख्या में मंदिर रह गए हैं। हम अपने देश के लोगों को देश की संपत्ति को सुविधाजनक बनाते हुए उन्हें आमजन के लिए सुलभ बनाना चाहते हैं। इसी के चलते नागरिकता संशोधन बिल पास किया गया। ताकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि तमाम देशों में रहने वाले हमारे लोगों को वापस लाकर उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया जा सके।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज 12 अगस्त को हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। ताकि युवाओं को बलिदानियों की याद करने के साथ ही विभाजन के दौरान होने वाली घटनाओं की भी जानकारी दी जा सके।रेलवे स्टेशन के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम की अलख जागाने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई एवं झलकारीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा झांसी किला पहुंचे। वहां पर ध्वजा रोहण कर 75 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन व डीआरएम आशुतोष मौजूद रहे। इस दौरान देश भक्ति गीत के साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।

महेश

error: Content is protected !!