Sunday, August 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता सेनानियों के साथ कांग्रेस ने किया धोखा: केशव मौर्य

स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कांग्रेस ने किया धोखा: केशव मौर्य

-नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रही कांग्रेस

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ धोखा किया है। भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का चरित्र चोर की दाढ़ी में तिनका जैसा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, जल्द ही उसकी असलियत सामने आएगी।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रही है। जांच में सहयोग न करके कांग्रेस ने अपना चरित्र उजागर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच के मामले में हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन देश की जो जांच एजेंसियां हैं ऐसा तो नहीं है कि वह नेहरू खानदान की जांच नहीं कर सकतीं। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल वेल पर हैं। ईडी की नोटिस के बावजूद सोनिया एवं राहुल पेश नहीं हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि नेशनल हेराल्ड कंपनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शेयर था। सोनिया-राहुल बताएं कि कंपनी की 200 करोड़ की संपत्ति अपने नाम क्यों कराना चाहते हैं। मौर्य ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। मोदी सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular