Sunday, August 16, 2026
Homeअन्यसोनिया गांधी 26 अक्टूबर को करेंगी पार्टी नेताओं के साथ बैठक

सोनिया गांधी 26 अक्टूबर को करेंगी पार्टी नेताओं के साथ बैठक

नई दिल्ली(हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 अक्टूबर को सुबह पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। बैठक में सदस्यता अभियान, जन जागरण अभियान में भागीदारी और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी।

वहीं कांग्रेस के चुनाव समिति की बैठक शनिवार की शाम को आयोजित की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक 50 सीटों पर उम्मीदवारी के नाम पर मंथन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular