Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनसैफ अली खान ने पूरी की विक्रम वेधा के सेकंड शेड्यूल की...

सैफ अली खान ने पूरी की विक्रम वेधा के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग

तमिल सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक काफी समय से चर्चा में है। विक्रम विधा के हिंदी रीमेक में अभिनेता सैफ अली खान और ऋतिक रोशन साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।

फिल्म में सैफ और ऋतिक के साथ अभिनेत्री राधिका आप्टे भी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अभिनेता सैफ अली खान ने फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी और सैफ ने मात्र 19 दिन में इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

‘विक्रम वेधा’ इसी नाम से 2017 में आई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म का डायरेक्शन ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले पुष्कर-गायत्री ही कर रहे हैं । ऑरिजनल तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक चालाक गैंगस्टर हर बार एक पुलिसवाले से बचकर भाग निकलता है। इस तरह इस फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को एक साथ देखना दिलचस्प होगा।

विक्रम वेधा’ को नीरज पांडे द्वारा रिलायंस एंटरटेनमेंट और वाई नॉट स्टूडियोज के सहयोग से उनकी कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular