गोंडा 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर स्थानीय सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंडा में मजदूर दिवस मनाया गया जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मजदूरों का सम्मान किया गया प्रार्थना सभा में आज के दौर में मजदूरों की उपयोगिता व उनके सम्मान हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया एक नाटक के माध्यम से बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी उक्त कार्यक्रम में आराध्या सिंह, अंश सिंह ,प्रभांशु ,अनुष्का, प्रतिमा ,सृष्टि ,दिव्यांश की प्रस्तुति सराहनीय रही उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ परमिंदर संधू ने अपने विचार रखे और समस्त छात्र छात्राओं को मजदूर दिवस एवं मजदूरों की उपयोगिता को बताया l
सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया
RELATED ARTICLES
