Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय सचिव बने एसपी सिंह नंद

सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय सचिव बने एसपी सिंह नंद

लखनऊ (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सात नये पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। सोमवार को जारी सूची में एसपी सिंह नंद को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं पवन कश्यप को पश्चिमांचल उप्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार एसपी सिंह नंद को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार त्यागी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव, दिनेश राजभर को पूर्वांचल का प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन कश्यप को पश्चिमांचल का प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रपाल सिंह बंजारा को पश्चिमांचल का प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र यादव को मध्यांचल का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular