Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने ...

सुलतानपुर : मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सुलतानपुर (हि. स.)। थाना गोसाईगंज क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बीती देर रात बताया कि जिले के एक गांव में आरिफ नाम का व्यक्ति फल की दुकान लगाता है। चार वर्षीय बालिका उसकी दुकान पर फल देने के लिए गयी थी। आरोपित ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की है। परिजन की तहरीर पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की निगरानी में पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular