Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : चार साल के लापता मासूम की कुएं में मिली लाश

सुलतानपुर : चार साल के लापता मासूम की कुएं में मिली लाश

सुलतानपुर (हि.स.)। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मासूम का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। शव को कुएं से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा। डोमापारा गांव निवासी जलील अहमद का चार वर्षीय पुत्र नबी आलम गुरुवार सुबह लगभग ग्यारह बजे घर के सामने खेलते वक्त अचानक लापता हो गया। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कही भी पता नहीं चला। इस पर मां रुबीना ने बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। मामला दर्ज कर पुलिस लापता बच्चे की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को घर से करीब 150 मीटर दूर बाग में बने कुएं में लापता बच्चे का शव पुलिस को मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दिया है। नबी चार बहनों में अकेला भाई था।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular