Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : अपराधियों की 65 लाख की संपत्ति पुलिस ने की जब्त

सुलतानपुर : अपराधियों की 65 लाख की संपत्ति पुलिस ने की जब्त

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना कुड़वार पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट में निरूद्ध आरोपितों के दर्जनों वाहनों सहित लगभग 65.10 लाख की सम्पत्ति जब्त की है।
पुलिस अधीक्षकअरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि उप्र गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी रवीश गुप्त के आदेश पर कुड़वार पुलिस ने इकबाल उर्फ बालू, खुर्शीद आलम, गुलाम असकरी व जाकिर हुसैन उर्फ जक्कू की सम्पत्ति जब्त कर ली गयी है। जिसमें दर्जनों वाहन में चार ट्रक जिनकी कीमत 56 लाख रूपये व दो चार पहिया जिनकी कीमत 8.75 लाख रूपये तथा दो मोटर साइकिल जिनकी कीमत 35 हजार रूपये कुल कीमती 65.1 लाख रूपये की सम्पत्ति शामिल है।
-पूर्व प्रधान की हत्या के बाद फैली थी सनसनी 
थाना कुड़वार के ग्राम मनियारपुर में नौ महीने पहले वर्चस्व बनाने की बात को लेकर इकबाल उर्फ बालू पुत्र जाकिर हुसैन उर्फ जक्कू आदि ने ग्राम प्रधान महराजगंज के प्रधान प्रतिनिधि/पति मैनुद्दीन पुत्र मो. रमजान व उसके भाई नूरूद्दीन पुत्र मो. रमजान को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान मैनुद्दीन की मृत्यु हो गयी थी व नुरूद्दीन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने 19 जून को हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद इनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular