सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली तिरंगा यात्रा

– शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित की गई

– अंत्योष्टि स्थल व बीहड़ में स्थित धार्मिक स्थलों पर लहराया तिरंगा

औरैया (हि.स.)। विचित्र पहल सेवा समिति ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा” के अंतर्गत रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। सर्वप्रथम सुभाष चौक पर आजादी के पुरोधा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहराया गया।

इसके बाद तिरंगा यात्रा निकली और दोपहिया वाहनों में सवार सदस्यों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों से निकले। इस दौरान देशभक्ति के नारों को लगाते हुए गुजरें। यात्रा में शामिल समिति व महिला शाखा तुलसी की सदस्यों द्वारा हाथों में तिरंगा लहराते हुए पिंडदान स्थल पर पहुंचे और तिरंगा झंडा लगाया। इसके बाद देवकली मंदिर के समीप स्थित शहीद स्मारक पर तिरंगा फहराकर शहीद वीर सपूतों को हृदय से नमन कर पुष्पांजलि व अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही देवकली मंदिर, यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल, मंगला काली मंदिर, जेसीज चौराहे पर स्थित आजादी के महानायक पं. गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए झंडारोहण किया गया।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और कुर्बानी के बाद हमको आजादी मिली है। हम सभी देशवासी शहीद वीर सपूतों की स्मृति में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा मय बनाने में पूरी लगन व तन्मयता से जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का बस यही बाकी निशां होगा।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, एकता गुप्ता, सीता पोरवाल, लक्ष्मी वर्मा, नीलम अग्रवाल, अनीता पोरवाल, शांति गुप्ता, रजनी गुप्ता, प्रीती पोरवाल, शर्मिष्ठा गुप्ता, नंदिनी तिवारी, बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनन्द गुप्ता (डावर), सभासद छैया त्रिपाठी, कपिल, सतीश पोरवाल आदि आधा सैकड़ा सदस्य मौजूद रहें।

सुनील

error: Content is protected !!