Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गैराज मालिक की हत्या

सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गैराज मालिक की हत्या

आगरा (हि.स.)। आगरा के शाहगंज में गैराज मालिक की हत्या से सनसनी फ़ैल गयी है। गैराज मालिक के सिर पर किसी भारी चीज़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या की गयी है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मामला आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। शाहगंज क्षेत्र में एक गैराज मालिक की सिर पर किसी भारी चीज़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर रात में हत्या कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार गैराज संचालक का नाम घनश्याम बताया गया है। घनश्याम थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा नंबर दो के रहने वाले हैं। मृतक घनश्याम ने क्षेत्र में ही अपने प्लाट पर गैराज बना रखा है। उनके गैराज में रिक्शा की रिपेयरिंग के साथ- साथ उनको चार्ज करने और पार्किंग की व्यवस्था होती थी।

परिजनों से इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार घनशयाम गैराज की सुरक्षा के खातिर रात में वहीं सो जाया करते थे। सुबह उसी रास्ते दूध लेकर घर वापस आ जाया करते थे। सुबह जब वह दूध लेकर घर नहीं पहुंचे तो वे उन्हें देखने पहुंचे। गैराज में घनश्याम का खून से लथपथ पड़ा शव देखकर उनके होश उड़ गए।

इस घटना की सूचना पर आस- पास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची थाना शाहगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच- पड़ताल के लिए आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। इस मामले में मृतक के बेटे ने अपने पिता के गैराज में आने वाले दो लोगों पर शक जताया है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular