आगरा(हि.स.)। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक फौजी ने सिरफिरे की हरकतों से परेशान होकर उसके खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया है। सिरफिरे युवक ने फौजी की बहन की झूठी तस्वीरों की मदद से शादी तुड़वा दी थी। इस सबके बाद युवक फौजी परिवार से पैसों की मांग कर रहा है। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। यहाँ का रहने वाला एक फौजी परिवार एक सिरफिरे युवक की हरकतों की वजह से परेशान है। सिरफिरे की हरकतों की वजह से परेशान हो फौजी ने सिरफिरे युवक के खिलाफ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सिरफिरा युवक राजाखेड़ा डोगरपुरा निवासी राजू परिहार है। फौजी द्वारा दर्ज कराये मुकदमे के अनुसार राजू ने उसकी छोटी बहन की झूठी तस्वीरें बना उसके होने वाले ससुरालीजनों को भेज दी थी जिसके बाद उसकी बहन की शादी टूट गयी। सिरफिरा युवक राजू इतने पर ही नहीं रुका, वह आये दिन उसकी पत्नी और बहन के नंबर पर कॉल करता रहता है और उसने उनके नंबर को जगह- जगह पोस्ट कर रखा है जिस कारण आये दिन उन्हें आपत्तिजनक कॉल आती रहती हैं। इस सबके बाद अब वह सिरफिरा युवक उनसे पैसों की मांग कर रहा है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सिरफिरे युवक की तलाश की जा रही है।
श्रीकांत
