Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022

सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। यह इवेंट रविवार (3 जुलाई) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद है। वह 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था।

मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular