Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिद्धार्थ नाथ सिंह ने निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट और मिनी स्टेडियम का...

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट और मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

– कटहुला में बन रहे उद्योग विभाग की 14 बीघे जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश का पहला पायलट प्रोजेक्ट मंदर में ढाई बीघे की जमीन पर खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा गोबर गैस प्लांट जनवरी तक बनकर चालू हो जायेगा। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ग्राम मंदरी में बन रहे गोबर गैस प्लांट के निरीक्षण के दौरान कहीं।

शहर पश्चिमी के ग्राम मंदरी और आसपास गांव के लोगों ने सपने में कभी नहीं था कि प्रचंड अपराध की भूमि पर विकास की किरणों का उदय होगा। जहां पिछले 30 सालों से अतीक अहमद के साए में डर-डर कर लोग जीवनयापन कर रहे थे। विकास कोसों दूर था। अतीक अहमद और उनके रिश्तेदारों व साढू से कई बीघे जमीन योगी सरकार ने कब्जे से मुक्त कराई। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के सपनों को शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह साकार कर रहे हैं। शहर पश्चिमी में गरीबों को आवास, गांवों में गैस प्लांट और युवाओं को खेल स्पोर्ट्स आदि कई योजनाओं के जरिए शहर पश्चिमी में नई पहचान स्थापित कर दिया है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि मंदर में बन रहे गोबर गैस प्लांट में 3000 पशुओं के गोबर से 5.40 टन का प्रतिदिन गैस निकलेगी। जिसमें 18,000 किलोग्राम गोबर में 13,500 लीटर पानी मिलाकर बायोगैस तैयार की जाएगी, जिसकी क्षमता 1260 क्यूबिक मीटर का प्लांट बन रहा है। जिसमें प्रथम चरण में लगभग 300 परिवारों को गैस सप्लाई दी जाएगी, जबकि लक्ष्य 637 परिवारों को प्रतिदिन 5 घंटे की देने की होगी। इतना ही नहीं 600 किलोवाट का बिजली उत्पादन भी किया जा सकता है। इसके अलावा सिलेंडर गैस भी भरी जा सकती है। बगल में ही बन रहे 7 बीघे की जमीन पर मिनी स्टेडियम बन रहा है, जहां युवा खेल जगत में प्रतिभा दिखाएंगे।

ग्राम कटहुला में जिला उद्योग द्वारा 14 बीघे की जमीन पर लघु एवं कुटीर उद्योग के लिए प्रस्तावित उद्योग भूमि का निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने एसडीएम सदर को कार्य की प्रगति में कार्यवाही तेजी लाने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ संजीव कुमार सिंह को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि शहर पश्चिमी में बन रहे ऊन प्रोसेसिंग उद्योग में भेड़ ऊन के लिए क्या क्या करना होगा, उसका अध्ययन कर भेड़ पालकों से संपर्क कर प्रगति में तेजी लाएं। किसी भी अधिकारी का कार्य के प्रति कोई लापरवाही न हो नहीं तो कोई बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर खादी बोर्ड के सदस्य रमा शंकर शुक्ला, एसडीएम सदर शिवदास, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम औतार यादव, रामलोचन साहू, रामजी शुक्ला, ब्लाक प्रमुख दिलीप प्रजापति, मंदर प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी, कानूनगो प्रभाकर सिंह, लघु उद्योग अधिशाषी अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, वीरेंद्र पासी, दिनेश तिवारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular