Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाड़ी के शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान

साड़ी के शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान

फिरोजाबाद (हि.स.)। शिकोहाबाद थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक साड़ी शोरूम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की हुआ है।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुदामापुरी में पायल साड़ी सेंटर से आग की लपटों को देखकर लोगों ने दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाना शुरू कर दिया। दुकानदार भी लोगों की मदद से दुकान में लगी आग को बुझाने में जुटे हुए थे। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन आग से दुकान में रखे लाखों रुपये की कीमत की साड़ी एवं कपड़ा जलकर राख हो गया।

फायर बिग्रेड के अधिकारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर दो गाड़ियां पहुंचीं। साड़ी दुकान में लगी आग को बुझा लिया गया। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट प्रतीत होता है। फिलहाल हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

कौशल/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular