Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश साइबर सेल ने युवक के लौटाए 52 हजार रुपये

 साइबर सेल ने युवक के लौटाए 52 हजार रुपये

फिरोजाबाद (हि.स.)। ठगी के शिकार हुए युवक के खाते में साइबर सेल ने 52 हजार रुपये वापस कराए हैं। पैसे पाकर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर निवासी शिकायतकर्ता जतिन तिवारी के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल के माध्यम से बताया कि आपके ई-श्रम कार्ड के पैसे आये हैं। इस पर युवक के द्वारा बताए गए पेटीएम से जतिन के खाते से 52 हजार की ठगी कर ली गई।

शिकायतकर्ता ने तत्काल इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से की। शिकायत मिलते ही पुलिस की साइबर सेल टीम ने नोडल अधिकारियों से पत्राचार एवं अग्रिम कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में उसकी सारी धनराशि वापस करायी है। पैसे वापस आने के बाद पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं है।पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं साइबर क्राइम सेल टीम के कार्य की सराहना की है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular