सांसद, विधायक, डीएम व एसपी इसे गंभीरता से लें :परमहंस दास

गोंडा। इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा स्थित महर्षि उद्दालक की तपोस्थली के पुजारी सम्राट दास को पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर रविवार की देर शाम तपस्वी छावनी अयोध्या के महंथ परमहंस दास तिर्रेमनोरमा पहुंचे। उन्होंने महंथ सीताराम दास से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए।

इससे पहले जब भी ऐसी घटनाएं यहां हुईं उसकी प्रशासन को कई बार सूचना दी जा चुकी है। मगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि तीनों आरोपी मंदिर की मूर्ति व घंटा पहले चुरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संत हैं। ऐसे में साधु संत पर गोली चल रही है। भू-माफिया के हौसले बुलंद हैं। वह फायरिंग कर रहे हैं।
आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व प्रधान ने गैंग बना रखा है। घटनाएं करता है और रुपयों के दम पर छूट जाता है। परमहंसदास ने कहा कि सांसद, विधायक, डीएम व एसपी इसे गंभीरता से लें। नहीं तो साधु-संत मैदान में उतर आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों की संपत्ति नीलाम कर मंदिर में लगाने व संतों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को कार्रवाई के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। परमहंसदास ने मुख्यमंत्री से भी 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!