Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर से गिरफ्तार संदिग्ध की एटीएस ने कोर्ट से मांगी रिमांड, आज...

सहारनपुर से गिरफ्तार संदिग्ध की एटीएस ने कोर्ट से मांगी रिमांड, आज होगी सुनवाई

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल सहारनपुर से गिरफ्तार इनामुल हक से पूछताछ के लिए एटीएस ने कोर्ट से दस दिन की रिमांड मांगी है। इसको लेकर आज सुनवाई होगी।

एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद खानकाह के नजमी हॉस्टल से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था। दो युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि साक्ष्यों के आधार पर झारखंड के रहने वाले इनामुल हक को एटीएस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। इनामुल हक पर लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े होने का आरोप है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों में आतंकी ट्रेनिंग लिये जाने की तैयारी थी। उसके पास से कई ऐसे साक्ष्य भी एटीएस को मिले हैं। अब इन्हीं सभी बिन्दुओं पर इनामुल से पूछताछ के लिए एटीएस ने कोर्ट में अर्जी देकर दस दिन की रिमांड मांगी थी, जिस पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular