Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरसों का तेल पौव्वा में भरवाया जा रहा है : संजय सिंह

सरसों का तेल पौव्वा में भरवाया जा रहा है : संजय सिंह

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के प्रभारी बनाये गए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में सुरसा की तरह बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सरसों का तेल पौव्वा में भरवाया जा रहा है। पेट्रोल भी पौव्वा में खरीदा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल का दाम कम होने पर जश्न मना रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो डीजल को अंतर्राष्ट्रीय दाम के अनुसार कर दिया। जब कच्चे तेल का दाम बढ़ा तो पेट्रोल- डीजल का दाम बढ़ा, लेकिन जब कच्चे तेल का दाम कम हुआ तो पेट्रोल-डीजल का दाम कम नहीं हुआ। मांग है कि पेट्रोल-डीजल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार कम किया जाए।

उन्होंने कहा कि देश की जनता से 23 लाख करोड़ की लूट हुई है। महंगाई कम करने के लिए यूपी में भाजपा को हराना जरूरी है।

मुख्यमंत्री यूपी पर उन्होंने कहा कि बच्चों को 11 सौ रुपये देने की योजना नई नहीं है। उन्होंने बीते पांच वर्ष में क्यों नहीं भेजा बच्चों के अभिभावक के खाते में। मैं 11 सौ रुपये बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजूंगा। उसमें ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर, बस्ता, किताबें खरीद कर दिखाइए। इस 11 सौ रुपये को तीन हजार किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular