Sunday, August 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की : राहुल गांधी

सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की : राहुल गांधी

नई दिल्ली(हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में मणिपुर की अपनी यात्रा और वहां आए अनुभवों को जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, “इन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने हिन्दुस्तान का कत्ल किया है।”

कांग्रेस नेता ने केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाया और उनकी तुलना रावण से की। उन्होंने कहा कि हनुमान ने लंका नहीं जलाई थी। रावण के अहंकार ने लंका जलाई थी। वह केवल दो लोगों की सुनता था कुंभकरण और मेघनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दो लोगों की सुनते हैं अडानी और अमित शाह।

कांग्रेस नेता ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी उल्लेख किया और कहा कि इसकी शुरुआत में उनके मन में अहंकार था। वे अहंकार धीरे-धीरे मिट गया। भेड़िया जो निकला था वे अब चिंटी बन गया था।

राहुल गांधी ने सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘आप केरोसीन लेकर फेंक रहे हो।’ आप पूरे देश को जलाने में लगे हो आप पूरे देश में भारत माता की हत्या करने में लगे हो।

अनूप/आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular