Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसरकारी ट्यूबबेल से पानी लेने वाले भाईयों को गोली मारने वाला प्रधान...

सरकारी ट्यूबबेल से पानी लेने वाले भाईयों को गोली मारने वाला प्रधान गिरफ्तार

रोहित गुप्ता
बलरामपुर।
पानी के लिए दो सगे भाइयों को गोली मारने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रधान के पास से अवैध देशी असलहा भी बरामद किया है। थाना देहात के ग्राम इमलिया में घटित घटना में राजकुमार नाम के युवक की मौत हो गई थी। जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मामला कोतवाली देहात के ग्राम इमलिया का था। जहां 8 जून को प्रधान सुनील बाबा ने पानी लेने पर दोनों भाइयों को गोली मार दी थी। राजकुमार को पेट में गोली लगी थी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसके भाई शिवकुमार को हाथ में गोली लगी थी। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से प्रधान सुनील बाबा ने ट्यूबवेल का सरकारी पानी रोक दिया था। पानी लेने पर गोली मारने की धमकी भी दे दी थी। धमकी को नजरअंदाज कर दोनों ने अपने खेत में ट्यूबवेल का पानी खोल दिया। जिसके बाद प्रधान का पारा चढ़ गया। उसने अवैध असलहे से दोनों भाइयों को गोली मार दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील बाबा, सुखराम व बुधराम पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को घटना के मुख्य आरोपी सुनील बाबा को फुलवरिया बाईपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 32 बोर का एक अवैध देसी तमंचा व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी प्रधान सुनील बाबा का कहना है कि राजकुमार व शिवकुमार के पूरे परिवार ने उन्हें घेर लिया था। ऐसे में लोग उनकी जान लेने पर तैयार थे। इसलिए अपने बचाव में उसने गोली चलाई। जिसमें राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना का कहना है कि सीओ सिटी वरुण मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular